नहीं हो रही ई-आॅफिस से फाइल ट्रैक, विभाग नहीं कर रहे निर्देशों का पालन

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल
मंत्रालय में ई आॅफिस एप्लीकेशन के माध्यम से भौतिक फाइल मैनेजमेंट (ट्रेकिंग) सिस्टम एक मई से लागू हो चुकी है लेकिन इन निर्देशों का विभागों द्वारा पालन नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव ने नाराजगी जाहिर की है। मंत्रालय में एक जुलाई से एमएमएमएस एप्लीकेशन पर नवीन पत्रों नस्त्यिों का पंजीयन और मूवमेंट भी बंद किया जा रहा है।

मंत्रालय में प्रचलित एमएमएमएस एप्लीकेशन पर नस्तियों का पंजीयन और मूवमेंट भी एक जुलाई से बंद किया जा रहा है ताकि दो प्रकार से भिन्न-भिन्न फाईल ट्रेकिंग सिस्टम समानांतर न हो। ई-आॅफिस एप्लीकेशन के माध्यम से भौतिक फाइल मैनेजमेंट टेÑकिंग सिस्टम के संबंध में पुन: आॅनलाईन वेब लिंक के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही सभी अधिकारियों, कर्मचारियों की वर्तमान पदस्थापना ईएमडी ई आॅफिस में अद्यतन रखा जाना अनिवार्य है।  इसलिए ई आॅफिस एप्लीकेशन के माध्यम से भौतिक फाईल मैनेजमेंट सिस्टम का उपयोग करने और अधिकारियों और कर्मचारियों की ईएमडी अद्यतन करने हेतु अधीनस्थों को निर्देशित करने का कष्ट करें।

1 मई से होना था लागू
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्रीनिवास शर्मा ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिवों को पत्र लिखकर कहा है किमंत्रालय में ई आॅफिस एप्लीकेशन के माध्यम से भौतिक फाइल मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया जा चुका है। मंत्रालय में प्रचलित भौतिक नस्तियों के मूवमेंट की स्थिति ज्ञात करने के लिए यह व्यवस्था एक मई से लागू करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन विभागों द्वारा इन निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry