बाबा बिरयानी की सभी दुकानें FSSAI ने की सील

उत्तर प्रदेश राज्य

  कानपुर

कानपुर हिंसा में गिरफ्तार हुए मुख्तार बाबा के ऊपर सोमवार को बड़ी कार्यवाही की जा रही है. जिला प्रशासन के कई विभागों की टीमों ने एक साथ शहर में बने बाबा बिरयानी के कई रेस्टोरेंट पर एक साथ कार्यवाही शुरू की है. इस समय जाजमऊ के दो प्रतिष्ठानों पर छापेमारी चल रही है. इसके साथ-साथ स्वरूप नगर, बेकनंगज, साउथेक्स मॉल और आर्य नगर में भी बने बाबा बिरयानी के प्रतिष्ठानों पर रेड मारी गई है.

एडीएम सिटी अतुल कुमार का कहना है कि छापेमारी में फूड डिपार्टमेंट, प्रशासन और पुलिस की टीम शामिल है. अभी सभी जगह पर फूड सैम्पलिंग की जा रही है.

पता चला है कि बिरयानी के सैंपल फेल होने के बाद FSSAI सभी दुकानों को सील कर रहा है. मजिस्ट्रेट के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि 3 जून को कानपुर में हुई हिंसा में 'बाबा बिरयानी' के मालिक मुख्तार बाबा को जेल भेज दिया गया था.

बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा पर हो रही कार्यवाही को लेकर परिजन भी सफाई देने सामने आए हैं. उनका कहना है कि कोई सबूत हो तो जांच कर सरकार जांच कर ले. हमें सरकार पर भरोसा है.

वहीं, आरोपी मुख्तार बाबा के परिजनों ने राम जानकी मंदिर की जमीन पर कब्जे पर को लेकर कहा, मंदिर का मामला अलग है और हमारी दुकानें अलग. हमने जिले के डीएम के पास जमीन से संबंधित कागजात भी दाखिल कर दिए हैं.  

बता दें कि कानपुर हिंसा मामले में पुलिस ने मुख्तार बाबा के खिलाफ तीन और एफआईआर दर्ज की हैं. इन मुकदमों में वादियों ने मुख्तार और उसके परिजनों पर राम जानकी मंदिर की जमीन को लेकर आरोप लगाए हैं. जबकि मुख्तार बाबा को पुलिस कानपुर बवाल में शामिल मानकर पहले जेल भेज चुकी है. इस मामले में पुलिस ने उसके परिजनों पर भी एफआईआर दर्ज की है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry