राज्य ओपन स्कूल की हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षाओं में सम्मिलित होने आवेदन की अंतिम तिथि कल

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा सितम्बर 2022 में सम्मिलित होने हेतु सामान्य शुल्क के साथ प्रवेश की अंतिम तिथि  30 जून  तक निर्धारित है, जिसमें अब केवल तीन दिवस शेष है। 1 जुलाई  से 15 जुलाई  तक राशि 500 रुपए विलंब शुल्क के साथ परीक्षा आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव ने बताया कि सितम्बर 2022 की हाई स्कूल और हायर सेकण्डरी की अवसर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ प्रथम बार सामान्य, क्रेडिट, आर.टी.डी और अन्य बोर्ड से अनुतीर्ण छात्र सम्मिलित होना चाहते हैं, तो ऐसे छात्र भी निर्धारित तिथि में कार्यलयीन की वेबसाइड 222.ह्यशह्य.ष्द्द.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ से परीक्षा आवेदन फार्म एवं अध्ययन केन्द्र की सूची डाउनलोड कर परीक्षा आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं। बिना विलम्ब शुल्क के आवेदन करने में केवल 3 दिन शेष है। अत: छात्र हित में सूचित किया जाता है कि 500 रुपए विलम्ब शुल्क से बचने के लिये 30 जून  तक परीक्षा आवेदन फार्म भरें।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry