जल्द सक्रिय होगा मानसून, आपके शहर में कब होगी बारिश

राजनीती

नई दिल्ली
 
देश के कई हिस्सों में अब भी उमस भरी गर्मी से परेशान लोग मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब , हरियाणा और उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में मानसून देरी से पहुंच रहा है। हालांकि अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 30 जून या फिर 1 जुलाई को मानसून दिल्ली पहुंच जाएगा। इसी बीच देश के कई हिस्सों में बुधवार को तेज बारिश हो सकती है। दरअसल, मौसम विभाग का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 29 जून को गर्मी के बीच बारिश होने के आसार हैं। वहीं, एक-दो दिन में मानसून का आगमन भी हो सकता है, जिसके बाद रोजाना झमाझम बारिश होगी। दिल्ली के अलावा अहमदाबाद, भोपाल और चंडीगढ़ में भी आंधी तूफान और बारिश की संभावना है। उधर उत्तराखंड में तेज बारिश का सिलसिला पहले ही शुरू हो गया है। इसके अलावा जयपुर में एक दो दिन में बारिश की उम्मीद नहीं है। लेकिन यूपी-बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात के कुछ जिलों में भी एक दो दिन तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 1 जुलाई से तापमान में गिरावट आएगी।

मानसून में हो रही देरी की बात करें तो पिछले साल मौसम विभाग ने 27 जून को मानसून के दिल्ली पहुंचने की भविष्यवाणी की थी लेकिन यह 13 जुलाई को पहुंचा था। 19 साल में सबसे ज्यादा देरी से मानसून ने दस्तक दी थी। वैज्ञानिकों का कहना है कि भविष्यवाणी की तारीख से पांच दिन इधर-उधर हो जाना सामान्य है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले 62 सालों में 29 बार जून में मानसून आया है और 33 बार जुलाई में। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस वर्ष दक्षिण पश्चिम मानसून का केरल में आगमन समय से तीन दिन पहले हुआ था। उस वक्त मानसूनी परिस्थितियां अनुकूल थीं और मानसूनी हवाएं तेजी से प्रगति कर रही थीं। इससे अनुमान था कि मानसून समय से पहले पहुंच सकता है। अब मानूसन तय तिथि से तीन दिन की देरी से दिल्ली पहुंच सकता है। मौसम विभाग का यह भी कहना है कि मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल हैं और अगले 24 घंटे में मानसून बड़े इलाके को कवर कर सकता है। इसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा के हिस्से शामिल हैं।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry