उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा

देश

नई दिल्ली  
महाराष्ट्र के सियासी संकट में सुप्रीम कोर्ट के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के फैसले को बरकरार रखने के बाद उद्धव ठाकरे ने सीएम और विधान परिषद सदस्य से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बागियों पर तीखा हमला बोला। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बहुमत परीक्षण पर फैसला सदन के पटल पर ही होना चाहिए। उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बीच एकनाथ शिंदे और बागी विधायक गोवा पहुंचे। शिंदे गुट के बागी विधायक दीपक केसरकर ने कहा कि सीएम उद्धव का इस्तीफा देना खुशी की बात नहीं है। इस बीच खबर आ रही है कि देवेंद्र फडणवीस एक जुलाई को नए सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।  
 
उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद पुलिस अलर्ट पर, सुरक्षा कड़ी की गई
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद पुलिस ने शिवसेना के बागी विधायकों के आवासों और कार्यालयों की सुरक्षा कड़ी कर दी है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बागी विधायकों के बृहस्पतिवार सुबह मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। उन्हें लेकर एक चार्टर्ड विमान बुधवार रात गोवा के डाबोलिम हवाईअड्डे पर उतरा। वे फिलहाल पणजी के पास दोना पावला स्थित एक पांच सितारा होटल में ठहरे हुए हैं।
 
उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा
उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफा देने के 5 मिनट बाद ही ठाकरे राजभवन से बाहर निकले। राजभवन के पास ही स्थित एक मंदिर में जाकर उन्होंने पूजा अर्चना की।
 
भाजपा खेमे में जश्न शुरू, पार्टी नेताओ ने फडणवीस को दी बधाई
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफे की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई विधायक और वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मुंबई स्थित आवास पर एकत्रित हुए। शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के गिरने पर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल समेत भाजपा के कई नेताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। उनमें से कई ने कहा कि फडणवीस जल्द ही राज्य की कमान संभालेंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry