ACP News

Online News Channel of India

विराट कोहली का एजबेस्टन में दिखा ‘जादू’, Video तेजी से हो रहा है वायरल

नई दिल्ली
India vs England रिशेड्यूल्ड टेस्ट मैच 1 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाना है। Virat Kohli समेत टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी इन दिनों जमकर इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच की तैयारियों में जुटे हैं। एजबेस्टन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से विराट कोहली का एक वीडियो शेयर किया गया है, जो दिखाता है कि दुनिया का कोई भी कोना क्यों ना हो, विराट की फैन फॉलोइंग में किसी तरह की कमी नहीं आती है। इस वीडियो में विराट कोहली कंधे पर भारी-भरकम किट बैग लेकर प्रैक्टिस के बाद शुभमन गिल के साथ लौटते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया, 'किंग के साथ वॉक, मेरी जिंदगी पूरी हो गई।' इस वीडियो में विराट कोहली और शुभमन बातचीत करते हुए चले जा रहे हैं और एक कैमरा उनको लगातार फॉलो किए जा रहा है। बीच में विराट रुकते हैं और कैमरे में देखकर बोलते हैं, 'What's up?'

भारत और इंग्लैंड के बीच 2021 की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट कोविड के चलते रिशेड्यूल करना पड़ा था, जो 1 जुलाई से अब खेला जाना है। 2021 में शुरू हुई उस सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है। उस समय टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ही थे। विराट का एजबेस्टन पर रिकॉर्ड शानदार है। 2018 में खेले गए टेस्ट मैच में भारत भले ही 31 रन से हार गया था, लेकिन उस मैच में विराट का बल्ला जमकर चला था। विराट ने पहली पारी में 149 जबकि दूसरी पारी में 51 रनों का योगदान दिया था।