जबलपुर
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में रोड शो के बाद नर्मदा पूजन किया। जहां उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा मैंने इंटरनेट मीडिया में सुना कि कमल नाथ ने कहा है कि उन्हें नगर निगम चुनाव से कोई मतलब नही है। तो मैं कमल नाथ से पूछना चाहता हूं कि जबलपुर आये क्यों थे? उन्होंने कहा वैसे भी प्रदेश की जनता को न तो कांग्रेस से मतलब है न ही कमलनाथ से मतलब है। 15 माह उनकी सरकार देखी भ्रष्टाचार की अति हो गई थी, विकास के काम ठप्प हो गए थे। जनकल्याण के काम रुक गए थे और उनकी सरकार चली गई। मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस भी अजब गजब है जो अपनी सरकार न बचा पाए उनको महाराष्ट्र की सरकार बचाने भेजा गया। ये वैसा ही हुआ कि हम तो डूबेंगे सनम, तुमको भी ले डूबेंगे और वही किया बेचारे उध्दव भी चले गए। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कांग्रेस के पास न विकास है न जनकल्याण है और कांग्रेस के तो एक ही नाथ है बाकी तो अनाथ है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि दो जुलाई को जबलपुर में सभा को सम्बोधित करूंगा तब भाजपा के विकास का विजन को साझा करूंगा। उन्होंने कहा मैं जबलपुर की जनता का हृदय से आभारी हूं कि दस बजे के बाद भी हमने जब माइक बंद किया और प्रचार रथ से उतरकर गाड़ी में बैठ गए तब भी ऐसा प्यार उमड़ा की मैं अभिभूत हो गया। उन्होंने जनता से वादा किया कि जो विश्वास व्यक्त किया है वो विश्वास भाजपा टूटने नही देगी और हमने ऐसे प्रत्याशी को उतारा है जो समाजसेवी है। ऐसे ही हमारे डा जितेंद्र जामदार है और उन्हें और सभी पार्षद प्रत्याशी को जबलपुर की जनता का आशीर्वाद मिलेगा यह पूर्ण विश्वास है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

