विराट कोहली vs जेम्स एंडरसनः क्या आखिरी बार देखने को मिलेगी टेस्ट की ये बेस्ट जंग

खेल

 नई दिल्ली
 
Virat Kohli vs James Anderson की फाइट टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट फाइट मानी जाती है। 2014 के इंग्लैंड दौरे पर जब टीम इंडिया गई थी, तब एंडरसन ने विराट को खूब परेशान किया था, इसके बाद 2018 में विराट ने एंडरसन से हिसाब बराबर किया था। 2021 में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भी विराट और एंडरसन की दमदार फाइट देखने को मिली थी। इस सीरीज के चार टेस्ट मैच तो तभी हो गए थे जबकि पांचवां टेस्ट मैच आज से खेला जाना है। एंडरसन की उम्र को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि यह विराट और उनके बीच इंग्लैंड में आखिरी जंग होगी।
 

टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो विराट कोहली ने जेम्स एंडरसन की 681 गेंदों का सामना किया है और इस दौरान 297 रन बनाए हैं। एंडरसन ने विराट को सात बार आउट किया है, वहीं विराट ने इस तेज गेंदबाज की गेंद पर 38 बाउंड्री ठोकी हैं। विराट ने एंडरसन के खिलाफ 42.4 की औसत से रन बनाए हैं।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry