नई दिल्ली
इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान का कहना है कि भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट की पहली पारी में बर्मिंघम में आउट होने के तरीके के बारे में ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह मैदान पर थोड़े समय ही रहे, लेकिन कंपोज दिखे। विराट पहले दिन महज 11 रन बनाकर मैथ्यू पॉट्स की गेंद पर बोल्ड हो गए। गेंद उनके बल्ले के भीतरी किनारे को लेकर स्टंप्स से जा लगी।
दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी 19 गेंदों में 11 रन बनाए, जिसमें दो शानदार चौके लगाए, लेकिन वे जल्दी आउट हो गए तो एक बार फिर से उनकी फॉर्म पर सवाल उठने लगे। हालांकि, लीसेस्टरशायर के खिलाफ 4 दिवसीय वार्मअप मैच में विराट ने अर्धशतक जड़ा था। ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि विराट कोहली बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन वे 11 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।
सोनी स्पोर्ट्स पर ग्रीम स्वान ने कहा, "मुझे कहना होगा कि उस अंदरूनी किनारे (लंच के बाद) और आज वह जिस गेंद पर आउट हुए, उसके अलावा कोहली वास्तव में वहां से बाहर दिख रहे थे। अगर आप उनके पैर देखते हैं, तो वह ऑफ स्टंप से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। मैं कहने जा रहा हूं कि वह काफी बदकिस्मत थे। मुझे नहीं लगता कि उन्हें इस बारे (आउट) में ज्यादा चिंता करनी चाहिए। वह कंपोज दिख रहे थे और वह रनों के लिए भूखे थे। जब वह आउट हुए तो बहुत निराश नजर आए।"
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

