भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज तो रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शहर में दो स्थानों पर जाकर नगरीय निकाय चुनाव में अपनी ताकत दिखाई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं, लेकिन इस चुनाव में कमलनाथ पहली बार भोपाल की जनता के बीच में आज शाम भी पहुंचे। इधर कमलनाथ आज लगातार तीसरे दिन भी अपने गढ़ छिंदवाड़ा में सक्रिय हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह से ही भोपाल में सक्रिय हो गए थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे उनका पहला रोड शो मिसरोद से शुरू हुआ है। गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के इस रोड शो में मुख्यमंत्री ने कई वार्डों में जाकर रोड शो किया। इससे पहले उन्होंने सभा को भी संबोधित किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मिसरोद में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेयर और पार्षद यदि कांग्रेस का बना तो झगड़े में ही समय चला जाएगा। भाजपा का मेयर और उसके पार्षद मिलकर क्षेत्र का विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि मिसरोद कभी गांव हुआ करता था अब विकसित शहर है। अब र्स्माट शहर हम बना रहे है। सड़क, फ्Þलाईओवर, पेयजल विकास के जो भी काम होते हैं सभी काम करेंगे। जनता का कल्याण भी करेंगे। निशुल्क राशन देंगे।
सीएम ने कहा कि 21 हजार एकड़ जमीन माफियाओं से छीन ली। बुलडोजर चलाया और जमीन गरीबों में बांट दी। भाजपा की सरकार में ही विकास के और जनता के काम होते हैं। जब महापौर भाजपा का हो और वार्ड में भाजपा का पार्षद भी भाजपा का होगा तो विकास का काम बिना अड़चन के होंगे। यदि कांग्रेस का मेयर और पार्षद बन गया तो हम कहेंगे आगे चलो तो वे पीछे चलेंगे। हम कहेंगे दाएं चलो वे बाएं चलेंगे। हम कहेंगे ऊपर चलो वे नीचे चलेंगे। तो झगड़े में सारे काम रह जाएंगे।
अभी 17 किलोमीटर का रोड शो कर रहें है सीएम
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कोलार में बड़ा रोड शो चल रहा है। जिसमे करीब 17 किलोमीटर का वे रोड शो करेंगे। रोड शो सर्वधर्म पुल से शुरू होकर मंदाकिनी चौराहा (अहिंसा चौक), बीमाकुंज, सर्वधर्म शादी हॉल, सीआई हाईट्स चौराहा, कोलार थाना, ललिता नगर बस स्टॉप, संस्कार उपवन, प्रियंका नगर, धोली खदान, बैरागढ़ चीचली, सेमरी जोड़, सेमरी कलां, पिपलिया केशो, गुराड़ी घाट, रतनपुर सड़क, रतनपुर जोड़ (नर्मदापुरम रोड) पर यह रोड शो समाप्त होगा। रोड शो के जरिए मुख्यमंत्री कोलार रोड के 80, 81, 82, 83, 84 और 85 वार्ड की जनता को साधने का काम करेंगे। बीच-बीच में वे जनता को संबोधित भी करेंगे।
भोपाल में रविवार को नाथ की दो सभाएं
इधर पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ रविवार को भोपाल में दो सभाएं करेंगे। जगह आज दोपहर तक तय की जाएगी। इसके बाद वे चार जुलाई को भोपाल में रोड शो भी करेंगे। इससे पहले तीन जुलाई को वे छिंदवाड़ा से सीधे खंडवा पहुंचेंगे। यहां पर रोड शो करेंगे और उसके बाद वे बुरहानपुर जाएंगे, यहां पर वे सभा को संबोधित करेंगे
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

