कांग्रेस में सिर्फ दो ही जवान, कमल नाथ और दिग्विजय सिंह-गृहमंत्री मिश्रा

राजनीती

भोपाल
 गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में दो ही जवान है कमल नाथ और दिग्विजय सिंह। इनके जवान हैं नकुल नाथ और जयवर्धन सिंह। बाकी के कांग्रेस के जवान कार्यालय के बाहर धरने पर बैठने के लिए हैं। ये राजसुख भोगने के लिए, वो फर्श बिछाने के लिए। कमल नाथ अगर बारिश में गाड़ी में बैठे-बैठे छाता लगाकर लोगों से मिलने-जुलने को ही जनसंपर्क समझते हैं, तो ऐसा जनसंपर्क उन्हीं को मुबारक। गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि पंचायत चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस भ्रम फैला रही है। उपचुनाव को लेकर भी कांग्रेस ने इसी तरह के दावे किए थे। जो हश्र वहां हुआ था, वहीं हश्र यहां होने वाला है।

मध्य प्रदेश में तीसरे दल की गुंजाइश नहीं

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, भाजपा पर जनता का विश्वास है, इसलिए चुनाव में हमारी जीत होती है। कांग्रेस का दृष्टिकोण धृतराष्ट्र वाला है, इसलिए उसे यह बात दिखाई नहीं देती। दृष्टि का इलाज किया जा सकता है, दृष्टिकोण का नहीं। अरविंद केजरीवाल का मध्य प्रदेश में स्वागत हैं लेकिन यहां तीसरे दल की कोई गुंजाइश नहीं है। आम आदमी पार्टी को कोई भ्रम है तो यह जल्द ही टूट जाएगा।

उदयपुर बार एसोसिएशन के फैसले का स्वागत

उन्होंने कहा कि तालिबानी संस्कृति के खिलाफ समाज अब एकजुट होकर आगे आ रहा है। कन्हैया लाल के हत्यारों का केस नहीं लड़ने का उदयपुर बार एसोसिएशन का फैसला स्वागतयोग्य कदम है।

कोरोना के 107 नए केस सामने आए

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 107 नए केस आए हैं जबकि 62 लोग ठीक हुए हैं। मध्य प्रदेश में वर्तमान में संक्रमण दर 1.52 प्रतिशत है और रिकवरी रेट 98.70 प्रतिशत है। वर्तमान में प्रदेश में कुल 636 एक्टिव केस हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry