पटना
बिहार में अलग-अलग शहरों में आंधी-तूफान के बीच बिजली गिरने शनिवार को 10 लोगों की मौत हो गई। सारन जिले में 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि सिवान, हाजीपुर, बांका और गोपालगंज में 1-1 लोगों की मौत हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से इस बाबत जानकारी दी गई है। बिहार में 24 से 1 जुलाई के बीज 26 लोगों की बिजली गिरने से मौत हुई है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कई जगह पर भारी बारिश हुई है। बरौनी में 93.2 मिलिमीटर, मोहनिया में 86.6 मिलिमीटर, बीरुपर में 68.8 मिलिमीटर, घोषी में 65.4 मिलिमीटर हरनौत में 59.2 मिलीमीटर, बारिश पिछले 24 घंटों में हई है।
मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी करके कहा गया है कि प्रदेश में बारिश जारी रहेगी। मौजूदा स्थिति को देखते हुए हवाकी रफ्तार 8-10 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकता है। बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान बन रहा है,जोकि दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। जिसके परिणामस्वरूप दक्षिण के जिलों में भारी बारिश की संभावना है। जबकि पूर्वी जिलों में भी बारिश हो सकती है। 4 जुलाई को कई जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि राज्य में इस महीने सामान्य से कम वर्षा हुई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

