मंदसौद
मंदसौर कोतवाली के टीआई अमित सोनी को देर रात लुटेरो ने पेट में चाकू मार दिया। उन्हें गंभीर अवस्था में इंदौर रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही उज्जैन आईजी संतोष कुमार सिंह मंदसौर पहुंच गए हैं। घटना में शामिल आठ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आईजी संतोष सिंह ने बताया कि करीब पांच दिन पहले मंदसौर में दो लाख रुपए की लूट की वारदात हुई थी।
सीसीटीवी फुटेज में पहचान के बाद मंदसौर कोतवाली के टीआई अमित सोनी को बल के साथ गरोठ थाना क्षेत्र में रवाना किया गया। टीआई सोनी ने लूट के मुख्य आरोपी को दबोच लिया था उसी वक्त उसके एक साथी ने पीछे से आकर सोनी के पेट में चाकू घोंप दिया। इस हमले के बाद आरोपी यहां से भाग गए। आनन फानन में पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाई और सोनी को मंदसौर के सिद्धीविनायक अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने उनके पेट में फंसा चाकू निकाला। कुछ देर बाद सोनी को डॉक्टरों की सलाह पर इंदौर रेफर कर दिया गया। आईजी ने बताया कि इस मामले में अब तक 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं बाकी के आरोपियों की तलाश में गांधी सागर डेम और उसके आसपास के जंगलों में सर्चिंग की जा रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

