‘दो कौड़ी के दरोगल्‍ली…अभी आकर बताता हूं’, सुल्‍तानपुर में बीजेपी विधायक का ऑडियो वायरल

उत्तर प्रदेश राज्य

सुल्‍तानपुर

भाजपा विधायक राजेश गौतम ने कादीपुर कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक को चरित्र प्रमाण बनवाने के लिए पुलिस पर रिपोर्ट लगाने का दबाव बनाया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी। बातचीत का ऑडियो शनिवार से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।  'लाइव हिन्‍दुस्‍तान' इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

राजेश गौतम कादीपुर सुरक्षित विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं। विधायक के इस कथित ऑडियो में एक व्यक्ति के चरित्र प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। दूसरी ओर से उस व्‍यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की बात बताई जाती हैै। इसके बाद एक ओर से अभद्र भाषा का इस्‍तेमाल करते हुए पुलिस पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया जाता है। ऑडियो में एक तरफ से कहते सुना जा रहा है-'योगेन्‍द्र प्रताप सिंह के प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट क्‍यों नहीं लगाई…दो कौड़ी के दरोगल्‍ली…अभी आकर जूते से मारूंगा। किस बात का पैसा लिए…अभी आकर ठीक करता हूं।' इसके बाद दूसरी ओर कहा जा रहा है कि साहब, हमसे नहीं हो पाएगा, हमारा ट्रांसफर करा दीजिए। उधर,
 

ऑडियो वायरल होने के बाद शनिवार शाम विधायक राजेश गौतम एसपी सोमेन वर्मा से मिलने उनके ऑफिस पहुंचे। फिर मीडिया से बात करते हुए कहा कि ऑडियो वायरल हुआ है, हमको भी जानकारी मिली है। एक हफ्ते से एक व्यक्ति चरित्र प्रमाण पत्र मांग रहा था। कोतवाल से भी कहा उसके बाद दरोगा ने पांच हजार में सौदा कर उससे डेढ़ हजार रुपए ले लिया। हमने उनसे यही कहा आप वर्दी पहने हो। शिकायत आई, संगठन के लोगो ने शिकायत की।

मौखिक अधिकारियों को बताया,तहरीर नहीं दी
कादीपुर कोतवाली में एसएसआई संजय प्रसाद ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी मौखिक रूप से वरिष्ठ अधिकारियों को दी है। मैने अभी कोई लिखित तहरीर नहीं दी है।

आज सोशल मीडिया के माध्यम से एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है। जिसका सम्बन्ध कथित तौर पर थाना कादीपुर से बताया जा रहा है। ऑडियों क्लिप में विधायक से वार्ता की पुष्टि और सत्यता की जांच सीओ कादीपुर को दी गई है।
सोमेन वर्मा, पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry