धार
त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 धार जिले में चुनावी बुखार का पारा जोरों पर है l जिले में कुल 28 सीटे है 9 पर भाजपा 6 पर कांग्रेस और 3 सीटों पर निर्दलीय सदस्य बढ़त बनाए हुए है 10 सीटों पर 8 जुलाई को मतदान है। म.प्र शासन के कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव व भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव यादव इस चुनाव में ऐसा लग रहा है मानो स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं, जिला पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डो में जाकर भाजपा अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मलेन कर वोट मांग रहे व नरेंद्र मोदी सरकारऔर शिवराज सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर लोगो बता रहे है l
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक14 ग्राम दिगठान कुशवाहा मैरिज गार्डन में शनिवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें दो हजार से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल हुए कार्यकर्ताओं को उद्योग मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, भाजपा संगठन जिला प्रभारी श्री श्याम बंसल , पूर्व विधायककरण सिंह पंवार,भाजपा नेता अशोक जैन, भाजपा अधिकृत उम्मीदवार निर्भय सिंह पटेल ने संबोधित किया।
मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगां ने कहा की वोट मांगना और खरीदना दोनों में अंतर है जिस समाजसेवी ने अपने जीवन के कई वर्ष आपकी सेवा की है वह पहली बार आपसे हाथ जोड़कर सिर्फ वोट मांग रहा है आपको उन्हें मतदान कर आशीर्वाद देना चाहिए आजकल तो लोग धनबल और बाहुबल पर आपके वोट खरीदते हैं ! आपके मत की कीमत पहचानना चाहिए इस क्षेत्र के भाजपा अधिकृत उम्मीदवार का नाम ही निर्भय सिंह है वह क्या डरेंगे धनबल और बाहुबल नेताओं से जिसके साथ आप जैसी धर्म प्रेमी जनता हो उसकी जीत सुनिश्चित है।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि संगठन के प्रति लोगों की निष्ठा केवल भाजपा में ही देखी जा सकती है l संगठन को समर्पित ऐसे अनेकों अनेक कार्यकर्ता जो बिना किसी नाम प्रसिद्धि या पद के धार जिले ग्रामो व नगर की गलियों में संगठन को मजबूत कर राष्ट्रहित विचार धारा का प्रचार कर रहे हैं l ऐसे मूक बलिदानी कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा का संगठन आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन है l भाजपा के पास विकास का नारा सशक्त और समृद्ध भारत का चेहरा नरेंद्र मोदी जैसा सितारा और शिवराज सिंह चौहान जैसा विकास पुरुष है l
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया की भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन व जनसंपर्क में प्रमुख रूप से म.प्र शासन के कैबिनेट मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, भाजपा संगठन जिला प्रभारी श्री श्याम बंसल , पूर्व विधायक करण सिंह पंवार ,भाजपा नेता अशोक जैन, भाजपा अधिकृत उम्मीदवार निर्भय सिंह पटेल,राजपूत समाज के बड़े नेता चंदन सिंह ,जिला महामंत्री सन्नी रिन, मंडल अध्यक्ष बद्री सिंह पटेल ,जिला मंत्री प्रमोद मानेकर,वरिष्ठ नेता विष्णु चौधरी,विजय रघुवंशी,मनोज जायसवाल,अंतर सिंह नागर, धार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल,नालछा मंडल अध्यक्ष मनोज पटेल,विनोद चौधरी सहित क्षेत्रीय वरिष्ठ नेता व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

