कांग्रेस से सुप्रिया पटेल होंगी हरदा नपाध्यक्ष पद की उम्मीदवार

मध्य प्रदेश राज्य

हरदा
स्थानीय नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस से सुप्रिया पटेल नपाध्यक्ष पद की उम्मीदवार होंगी। उनके नाम की घोषणा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने शनिवार की देर रात करीब 11 बजे फेसबुक वॉल पर पोस्ट के माध्यम से की हैं। जिसमें जिलाध्यक्ष श्री पटेल ने वरिष्ठ नेताओं के नामों का जिक्र भी किया हैं। कांग्रेस के पूर्व विधाययक नन्हेलाल पटेल की पुत्रवधु सुप्रिया पटेल जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक पटेल की धर्मपत्नी सुप्रिया पटेल शहर के वार्ड-15 से पार्षद पद का चुनाव लड़ रही हैं। इस वार्ड से भाजपा ने अमित यादव को अपना प्रत्याशी बनाया हैं। मालूम हो कि हरदा नपाध्यक्ष का पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इसी के चलते सुप्रिया पटेल के नाम की घोषणा हुई हैं। शनिवार की रात 11.22 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने अपने फेसबुक वॉल पर एक पोस्ट के माध्यम से सुप्रिया पटेल के नाम की घोषणा की। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के बाद निर्णय का हवाला भी दिया गया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री पटेल ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा हैं कि वार्ड 15 से कांग्रेस से पार्षद प्रत्याशी सुप्रिया पटेल के नाम का ऐलान किया है। उन्होंने अपनी वॉल पर सुप्रिया पटेल की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाशचंद्र  वशिष्ठ, लखनसिंह मौर्य, अनिल बंसल, यूसुफ बाबा, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, पूर्व नपाध्यक्ष हेमंत टाले, दिनेश यादव, अहद खान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास एवं समस्त कांग्रेसजनों, पार्षद प्रत्याशियों ने यह निर्णय लिया हैं कि वार्ड-15 की प्रत्याशी सुप्रिया अशोक पटेल ही कांग्रेस पार्टी की ओर से नगर पालिका हरदा की अधिकृत अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रहेंगी।

भाजपा ने अभी तक नहीं खोले हैं पत्ते
हरदा नपाध्यक्ष पद के लिए जहां एक ओर कांग्रेस ने नाम की अधिकृत घोषणा कर दी हैं। वहीं भाजपा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। हालांकि शहर के वार्ड-34 से भाजपा से पार्षद पद की प्रत्याशी भारती राजू कमेडि?ा का नाम नपाध्यक्ष पद के लिए अधिकृत हो सकता हैं। बीते दिनों कृषि मंत्री कमल पटेल ने भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के सामने इसके संकेत भी दिए हैं। लेकिन अधिकृत घोषणा अभी शेष हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry