भोपाल
प्रदेश के शहरों का चुनावी शोर सोमवार शाम से थम जाएगा। कुल 133 नगरीय निकायों में 6 जुलाई को पहले चरण के चुनाव की वोटिंग होगी। इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर-ग्वालियर समेत कुल 11 नगर निगम भी शामिल हैं। इसके बाद ढोल-ढमाकों के साथ प्रचार नहीं होगा। 5 जुलाई की सुबह से मतदान दल पोलिंग बूथ के लिए रवाना किए जाएंगे।
सोमवार की शाम 5 बजे तक प्रचार होगा। इसके बाद ढोल-ढमाकों के साथ प्रचार प्रतिबंधित हो जाएगा, तो नेताओं की सभाएं, रैली या जुलूस भी नहीं निकाले जा सकेंगे। इसलिए प्रचार के आखिरी दिन BJP-कांग्रेस से लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां ताकत झोंक देंगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ समेत बड़े नेताओं की सभाएं होंगी। मतदान के 48 घंटे पहले शराब बिक्री भी बंद हो जाएगी।
पहले चरण में यहां चुनाव
11 नगर निगम
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली, सतना
36 नगर पालिका
राजगढ़, ब्यावरा, सीहोर, विदिशा, गंजबासौदा, डबरा, गुना, अशोकनगर, दतिया, पनागर, सिहोरा, अमरवाड़ा, सिवनी, वारा सिवनी, नरसिंहपुर, करेली, गोटेगांव, गाड़रवाड़ा, बड़नगर, नीमच, शाजापुर, मंदसौर, सागर, मकरोनिया बुजुर्ग, रहली, छतरपुर, दमोह, पन्ना, इटारसी, बैतूल, आमला, हरदा, उमरिया, श्योपुर, पोरसा, अंबाह
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

