जांजगीर-चांपा
देश में हुए निर्भया कांड ने सबको दहला कर रख दिया था। इस हैवानियत के बाद से अब तक देश में अलग-अलग मंचों पर महिला सुरक्षा को लेकर चर्चा होती ही आ रही है। लेकिन इस बीच अब एक बार फिर निर्भया कांड के तर्ज पर ही एक भयानक वारदात को अंजाम दिया गया है। रोंगटे खड़ी कर देने वाली यह घटना छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की है। यहां एक घर में रविवार को 55 साल की एक बुजुर्ग महिला मृत हालत में मिली थीं। अब इस मामले में जो खुलासे हुए हैं उसे सुनकर आप सिहर उठेंगे। पुलिस ने उस शैतान को भी पकड़ा है जिसने महिला के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी।
अर्धनग्न हालत में मिला शव
महिला का शव उनके घर में अर्धनग्न हालत में मिला था। महिला के पति की मौत हो चुकी थी और उनका कोई संतान नहीं थी। वो घर में अकेली रहती थीं तथा दूसरे के घरों में कामकाज कर जीवन-यापन करती थीं। उनकी मौत की जांच कर रही पुलिस ने एक ढाबे से संदिग्ध को हिरासत में लिया है। शुरू में तो उसने पुलिस को बरगलाने की कोशिश की लेकिन सख्ती से पूछताछ में वो टूट गया और उसने एक भयानक जुर्म की कहानी बयां की है।
एक बार रेप के बाद दोबारा दुष्कर्म करने की कोशिश
आरोपी ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात वो उस इलाके में घूम रहा था। जब उसकी नजर घर के खुले दरवाजे पर पड़ी तो वो फुर्ती से घर के अंदर घुस गया। उसने घर में अकेली सो रही बुजुर्ग महिला को दबोच लिया और उन्हें धमका कर उनके साथ दुष्कर्म किया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी महिला से दोबारा रेप करना चाहता था। लेकिन महिला ने उसके चंगुल से निकल कर भागने की कोशिश की तो वो उन्हें खींच कर अंदर ले गया। उसने उनकी पिटाई की और फिर प्राइवेट पार्ट में तवे का मूठ डाल दिया।
हाथ से दबाया गला
इसके बाद बुजुर्ग महिला उसके चंगुल से छूटने के लिए छटपटाने लगी तब उसने महिला के गले और छाती पर पैर ऱखकर उन्हें कुचला। महिला फिर भी जिंदा थी। यह देख आरोपी ने अपने हाथ से उनका गला दबा दिया और उन्हें मार डाला। पुलिस ने बताया है कि आरोपी का नाम सूरज भोई है। वो इससे पहले करीब आधा दर्जन से ज्यादा अलग-अलग वारदातों को अंजाम दे चुका है। पता चला है कि जेल से छूट कर आने के बाद वो नई अपराध की रणनीति बनाता था। बहरहाल यह हैवान अब पुलिस के शिकंजे में है और उसे जेल भेजा गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

