चार दिवसीय प्रवास पर आज छग आएंगे एआईसीसी के सचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी डा. चंदन

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर
एआईसीसी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव कल से चार दिन छत्तीसगढ़ में रहेंगे। यादव गुरूवार को सुबह 08.40 नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे एवं सर्किट हाउस के लिये रवाना होंगे। सुबह 10 बजे रायपुर से कोरबा के लिये रवाना होंगे। दोपहर 2.30 बजे पंचवटी, कोरबा पहुंचकर यादव समाज द्वारा आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 5 बजे कोरबा से रायपुर के लिये रवाना होंगे।

8 जुलाई को सुबह 11 बजे राजीव भवन रायपुर में कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। शाम 6 बजे रायपुर से दुर्ग के लिये रवाना होंगे। शाम 6.40 बजे दुर्ग पहुंचकर विधायक अरूण वोरा के सुपुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि 10 बजे दुर्ग से रायपुर के लिये रवाना होंगे।

9 जुलाई को सुबह 10 बजे रायपुर से राजनांदगांव के लिये रवाना होंगे। सुबह 11.30 बजे राजनांदगांव पहुंचकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव द्वारा आयोजित संकल्प शिविर कार्यशला में भाग लेंगे। शाम 6 बजे राजनांदगांव से रायपुर के लिये रवाना होंगे। 10 जुलाई रविवार को सुबह 9.10 बजे रायपुर से नई दिल्ली के रवाना होंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry