अजमेर
अजमेर में दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कुछ पुलिसवालों के साथ नजर आ रहा है। इस दौरान उसे कुछ पुलिस अधिकारी समझाते नजर आ रहे हैं कि कैसे वह बच सकता है। वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि उससे कहा जा रहा कि तुम यही कहना कि नशे में थे ताकि तुम्हारा बचाव हो सके। यह वीडियो तब का है जब वह अजमेर पुलिस के साथ था।
दरअसल, इस वीडियो को भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि अशोक गहलोत की पुलिस सलमान चिश्ती को नुपुर शर्मा का सिर कलम का वीडियो जारी करने पर यह सिखाती है कि उसने नशे की हालत में बयान दिया था, ताकि उसे बचाया जा सके। मालवीय ने आगे लिखा कि क्या कांग्रेस के शासन में हिंदू जीवन मायने रखता है। राजस्थान पुलिस उदयपुर की घटना को भी टाल सकती थी।
वायरल वीडियो में कुछ पुलिस वाले सलमान चिश्ती को समझाती नजर आ रही है। पुलिस ने चिश्ती से कहा कि तू यही कहना की नशे में था ताकि तेरा बचाव हो जाए। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन एक्शन में आ गया। रिपोर्ट के मुताबिक इस वायरल वीडियो के बाद दरगाह सीओ संदीप सारस्वत को हटा दिया गया है। बताया गया कि इस वीडियो में संदीप सारस्वत ही सलमान को समझाते नजर आ रहे थे।
बता दें कि अजमेर की सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती ने नूपुर शर्मा को लेकर विवादित बयान दिया था। इसका वीडियो वायरल हो गया था। इसमें सलमान चिश्ती ने नुपुर शर्मा की गर्दन लाने वाले को इनाम की घोषणा की थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सलमान चिश्ती को गिरफ्तार कर लिया था।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

