टोक्यो
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमला हुआ है। जापान टाइम्स के मुताबिक, पश्चिमी जापान के नारा शहर में उन पर फायरिंग हुई है। गोली लगने से भाषण के दौरान वह गिर पड़े। वह संसद के उच्च सदन के लिए रविवार को होने वाले चुनाव से पहले एक सभा को संबोधित कर रहे थे। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद आबे को कार्डियक अरेस्ट आया। फिलहाल स्थिति काफी नाजुक है। डॉक्टरों का कहना है कि वह अपनी अंतिम सांसें गिन रहे हैं। बचने की संभावना नहीं के बराबर है।
साइट पर मौजूद एक शख्स ने कहा कि उसने बंदूक की गोली चलने की आवाज सुनी और उसने देखा कि आबे को खून बह रहा था। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद वह बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि उसने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक बंदूक बरामद हुई है। संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस संदिग्ध ने आबे को भाषण के दौरान पीछे से गोली मारी। संदिग्ध हमलावर की उम्र 40 साल है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

