भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्व. शिंजो आबे ने वैश्विक स्तर पर सकारात्मक परिवर्तनों के लिए कार्य किया। भारत ने एक महान मित्र और साथी खो दिया है। आबे को गत वर्ष भारत सरकार ने पद्म विभूषण प्रदान किया था, जो किसी अन्य राष्ट्र प्रमुख को बहुत कम मामलों में दिया जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ मित्रता का निर्वाह किया। भारत और जापान के मध्य दो तरफा सहयोग में काफी वृद्धि हुई। वे अनेक बार भारत भ्रमण पर आए। उन्होंने अपने देश में जो आर्थिक सुधार लागू किए, उसकी काफी प्रशंसा हुई।
मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से शिंजो आबे की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में भारतवासी जापान के भाई –बहनों के साथ हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

