भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आज प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा के निवास पहुँचकर उनकी माता जी एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेंद्र कुमार सखलेचा की धर्मपत्नी श्रीमती चेतन देवी सखलेचा के निधन पर दुख व्यक्त किया। राज्यपाल ने शोक संवेदनाएँ व्यक्त कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम भी मौजूद थे।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

