खेल विधाओं का विशेष प्रशिक्षण

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा "पे एंड प्ले'' योजना में विभिन्न खेलों के विशेष प्रशिक्षण 1 जुलाई, 2022 से प्रारंभ हो गया है। इसमें खेल विधाओं का प्रशिक्षण राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कुशल प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है।

इच्छुक खिलाड़ी टी.टी नगर स्टेडियम में बेडमिंटन, बास्केटबॉल, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, मार्शल आर्ट जैसे विभिन्न खेलों का "पे एंड प्ले'' के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।

इच्छुक खिलाड़ी बिशनखेड़ी स्थित मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में पिस्टल, राइफ़ल शूटिंग का प्रशिक्षण ले सकते हैं। इसी प्रकार घुड़सवारी का प्रशिक्षण चाहने वाले खिलाड़ी मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी में "पे एंड प्ले'' के तहत प्रशिक्षण ले सकते हैं। गोल्फ के इच्छुक खिलाड़ी भी शुल्क जमा कर इसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।

इन खेल विधाओं के प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी टी.टी. नगर स्टेडियम के कार्यालय से सदस्यता फार्म प्राप्त कर निर्धारित शुल्क के साथ जमा कर प्रशिक्षण के लिये प्रवेश ले सकते हैं।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry