14 जुलाई को कांग्रेस ने बुलाई विधायक और सांसदों की बैठक

राजनीती

भोपाल

राष्ट्रपति पद के लिए प्रदेश कांग्रेस के सभी विधायकों के वोट यशवंत सिंहा को नहीं मिलेंगे। इस बात की जानकारी प्रदेश कांग्रेस को भी है। प्रदेश में कांग्रेस के 96 विधायक हैं,लेकिन इसमें से एक वोट कांग्रेस को नहीं मिलेगा। कांग्रेस ने 14 जुलाई को विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में यशवंत सिंहा भी मौजूद रहेंगे। खरगौन जिले की बड़वाह सीट से विधायक सचिन बिरला कांग्रेस विधायक हैं, लेकिन उनका वोट यशवंत सिंहा को मिलने की संभावना नहीं हैं। ऐसे में कांग्रेस ने भी राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर सचिन बिरला को छोड़कर बाकी के 95 विधायकों को विधायक दल की बैठक होने की सूचना भेज दी है। यह बैठक 14 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होगी। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा के सदस्य दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा और राजमणि पटेल के साथ ही छिंदवाड़ा से कांग्रेस के सांसद नकुल नाथ को भी बुलाया गया है।

नाथ भी कर सकते हैं अलग से बैठक
राष्ट्रपति चुनाव के अलावा कमलनाथ भी अलग से विधायकों की बैठक कर सकते हैं। इस बैठक में वे नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव की अपडेट और ताजा स्थिति विधायकों से जानेंगे। दरअसल इन चुनावों के बाद जिला पंचायत, जनपद पंचायत के साथ ही नगर पालिका और नगर परिषद में कांग्रेस अपने अध्यक्ष बनाने में जुटेगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry