कुलदीप निगम की जयंती पर फल व खाद्य सामग्री वितरित

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी स्व. कुलदीप निगम की 58 वी जयंती के अवसर पर रविवार को माना कैम्प स्थित कुलदीप निगम वृध्दाश्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई एवं सभी वृद्धजनों को फल वितरण किया गया इसके साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बालक गृह में निवासरत मानसिक दिव्यांग बच्चो को भी खाद्य सामग्री वितरण किया गया।

ज्ञात हो कि दोनों ही संस्थाओं की आधारशिला स्व. कुलदीप निगम के द्वारा रखी गई थी जहां पर आज बच्चों एवं बुजुर्गों का सेवा कार्य चल रहा है। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के अध्यक्ष राजेन्द्र निगम, सचिव बिमल घोषाल, पारूल चक्रवर्ती, लीला यादव, काजल दास, कृष्ण कुमार निगम, प्रीति निगम, जितेन्द्र मिश्रा एवं परिजन उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त महासमुंद जिले में स्व. निगम के गृह ग्राम नर्रा के शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर स्थित उनकी प्रतिमा में भी माल्यार्पण कर विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक द्वारा भी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry