प्रेमी के मौत से दुखी प्रेमिका कूदी मरीन ड्राइव तालाब में, मौत

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

गांधीनगर शंकर नगर की रहने वाली मृतका संध्या छत्रिय अपने प्रेमी की सड़क हादसे में मौत होने से इतनी दुखी थी कि आज उन्होने तेलीबांधा के मरीन ड्राइव तालाब में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।

तेलीबांधा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर बरी 12 बजे के करीब मृतका संध्या छत्रिय मरीन ड्राइव तालाब में पहुंची और देखते ही देखते वह तालाब में कूद गई। वहां मौजूद लोग उसे बचाने के लिए कूदे और कुछ लोगों ने इसकी सूचना तेलीबांधा पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची तेलीबांधा थाना की पुलिस ने लोगों की मदद से युवती को बाहर निकाला और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, परिजनो से पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। लेकिन लोगों से पूछताछ करने पर पता चला है कि मृतिका गांधीनगर शंकर नगर की रहने वाली संध्या छत्रिय है जो अपने प्रेमी की सड़क हादसे में मौत हो जाने के कारण पिछले कुछ दिनों से दुखी थी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry