दक्षिणी कैलिफोर्निया में हाउस पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत

दुनिया

लास एंजिल्स
संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक हाउस पार्टी में रविवार की सुबह हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि दक्षिण पूर्व लास एंजिल्स काउंटी में स्थित डाउनी में लीड्स स्ट्रीट के 8100 ब्लाक में स्थानीय समयानुसार सुबह 00:45 बजे गोलीबारी की घटना हुई।

तीन लोगों की मौके पर मौत
अधिकारियों के मुताबिक, चार पुरुषों और एक महिला को गोली मारी गई है। जबकि तीन लोगों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी की घटना की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन अधिकारियों ने इसे 'एक अलग घटना' बताया है। मामले की जांच जारी है।

हथियारों पर प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता- जो बाइडन
संयुक्त राज्य अमेरिका में बंदूक हिंसा की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि बच्चों और परिवारों की सुरक्षा के लिए अमेरिका को हथियारों पर प्रतिबंध लगाने या उन्हें खरीदने के लिए उम्र 18 साल से बढ़ाकर 21 साल करने की आवश्यकता है।

अमेरिका में बंदूक नीति में बदलाव
बता दें, अमेरिका में बंदूक नीति में बदलवा किया गया है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने गोलीबारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सुधार संबंधी प्रस्ताव पर 25 जून को हस्ताक्षर किए हैं। इस दौरान बाइडन ने कहा था, जिन लोगों ने गोलीबारी की घटनाओं में अपनों को खोया है , उनके हृदय में पैदा हुई रिक्तता को नहीं भरा जा सकता है। लेकिन भविष्य इस तरह की घटना न हो, इसके लिए प्रयास किए जा सकते हैं।

आत्मरक्षा के लिए लोग रख सकेंगे बंदूक
नए बंदूक नियंत्रण कानून के अनुसार, अब केवल आत्मरक्षा के लिए ही लोगों को बंदूक रखने का अधिकार मिलेगा। यह पिछले 30 साल में संघीय बंदूक कानून सुधार को लेकर अमेरिका की सबसे बड़ी पहल है। इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने न्यूयार्क बंदूक सुधार कानून को रद्द कर दिया था।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry