भोपाल
नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का शोर आज थमने ने पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा और कटनी नगर निगम में अपनी ताकत दिखाई, वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रतलाम नगर निगम में अपना दम दिखाया। भारी बारिश के बीच दोंनो ही नेताओं ने भोपाल से उड़ान भरी और चुनाव प्रचार के अंतिम दिन एक दूसरे पर जमकर वार-पलटवार किये। नगरीय निकाय के दूसरे चरण के मतदान का प्रचार आज शाम को पांच बजे थम जाएगा। दूसरे चरण में 13 जुलाई को 5 नगर निगम सहित 213 नगर पालिका और नगर परिषदों में मतदान होना है। निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 जुलाई को हुआ था। तब भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, छिंदवाड़ा, सिंगरौली, सतना, बुरहानपुर, खंडवा और उज्जैन नगर निगमों में मतदान हुआ था। दूसरे चरण में रतलाम, देवास, कटनी, मुरैना और रीवा नगर निगम में मतदान होना हैं। इन सभी के साथ 208 नगर पालिका और नगर परिषदों में भी मतदान होना हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

