94 साल की भगवानी देवी वर्ल्ड चैंपियन, 24.7 सेकंड में 100 मीटर दौड़कर जीता गोल्ड

खेल

नई दिल्ली
यह दादी दुनियाभर में छा गई हैं। इनका नाम है- भगवानी देसवाल उर्फ भगवानी देवी! उम्र 94 साल। मगर, जोश युवाओं जैसा। ऐसे भागती हैं कि बच्चे खुशी-खुशी साथ दौड़ने लगते हैं। अब इन्होंने वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2022 में बतौर एथलीट 100 मीटर की रेस 24.74 सेकंड में पूरी कर स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले कांस्य पदक भी जीत चुकी थीं। प्रतिस्पर्धा फिनलैंड के टाम्परे में हुई।
 
कौन हैं भगवानी देसवाल उर्फ​​भगवानी देवी?
दुनियाभर के लोग अब इस दादी के बारे में जानना चाहते हैं। इन्हें इंडिया की "नॉनजेनेरियन ग्रैंड मदर" कहा जा रहा है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने इनकी तारीफ करते हुए एक पोस्ट लिखा है। इंस्टाग्राम पर कंगना ने भगवानी को बधाई देते हुए लिखा, "हमारे देश की 94 साल की भगवानी देवी ने वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फिनलैंड के टाम्परे में 24.74 सेकेंड के समय के साथ 100 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। बहुत-बहुत बधाइयां मां जी।"
 
चेन्नई से यूं भरी हौसले की उड़ान
कंगना रनौत के अलावा देश के कई अन्य हस्तियों ने भी दादी की तस्वीरें शेयर कर बधाइयां दी हैं। एक न्यूज चैनल की इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, भगवानी देवी ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि शॉट पुट खेल में भी कांस्य पदक हासिल किया। न्यूज एजेंसी ने अभी बताया कि, भगवानी देसवाल यूं तो गैर-एथलीट रनर थीं, जिन्होंने चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 3 स्वर्ण पदक जीते। इसके साथ ही भगवानी देवी ने वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए क्वालीफाई कर लिया।
 
दिल्ली में भी भाला फेंककर जीता स्वर्ण
'दादी' भगवानी देवी ने इससे पहले दिल्ली स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर दौड़, शॉटपुट और भाला फेंक में तीन स्वर्ण पदक जीते थे। इनके बारे में यह उल्लेख करना भी जरूरी कि अंतरराष्ट्रीय पैरा-एथलीट और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार विजेता विकास डागर भगवानी देसवाल के पोते हैं।
 
आपको भी प्रेरित करेंगी ये दादी
अगर आप किसी ऐसे बुजुर्ग के बारे में जानना चाहते हैं जिससे आपको प्रेरणा मिले तो दादी 'भगवानी देसवाल' वो जीगा-जागता उदाहरण हैं। इनके बारे में लिखते हुए एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सोशल मीडिया में इनकी तस्वीर पोस्ट की है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि, भगवानी देवी ने 100 मीटर की दौड़ 24.74 सेकेंड में पूरी की है। यह भी बताया गया है कि उन्होंने शॉट पुट में कांस्य पदक जीता। वह फिनलैंड 2022 विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा ली हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry