कलेक्टर ने चलित वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

मध्य प्रदेश राज्य

उमरिया

जनसंख्या नियंत्रण हेतु 11 जुलाई से 11 अगस्त तक विश्व जनसंख्या स्थिरता माह का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर में जनसंख्या स्थिरता हेतु अपनाएं जाने वाले स्थाई एवं अस्थाई साधनों की जानकारी देने हेतु चलित वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा आर के मेहरा,डा संदीप सिंह, सहित  स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।डा संदीप सिंह ने बताया कि विश्व जनसंख्या स्थिरता माह के तहत लक्षित दंपत्तियों को जनसंख्या नियंत्रण हेतु अस्थाई साधनों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही स्थाई साधन अपनाने हेतु प्रेरित किया जाएगा। आपने बताया कि पुरूष नसबंदी जनसंख्या के स्थाई नियंत्रण का सबसे सरल माध्यम है। यह ऑपरेशन सहज एवं सरल होता है तथा संबंधित व्यक्ति को किसी भी तरह की कठिनाई का सामना नही करना पड़ता है। साथ ही शासन द्वारा तीन हजार रूपये का इनसेटिव भी दिया जाता है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry