सिद्ध चक्र मंडल विधान- अगले 3 दिनों में 2040 अर्घ्य चढ़ाएंगे भारत विकास परिषद् सदस्यों ने लिया आरती का लाभ, अब तक 256 अर्घ्य चढ़ाए

मध्य प्रदेश राज्य

धार
 6 जुलाई से चल रहा है सिद्धचक्र महामंडल विधान में  11 जुलाई तक कुल 256 अर्घ्य पूजनकर्ताओं ने चढ़ाए है। अगले 3 दिनों में 1784 अर्घ्य चढ़ा कर 2040 अर्ग चढ़ा कर मंडल विधान की पूर्णाहुति होगी। विधानाचार्य ब्रह्मचारी तरुण भैया बड़ी तन्मयता के साथ सिद्ध चक्र मंडल विधान पूजन पूर्ण करने में जुटे हुए हैं। आयोजन के मीडिया प्रभारी सुभाष जैन ने बताया कि मंडल विधान की पूजन दोपहर मध्य तक चलती है। सभी  पूजनार्थी उत्साह के साथ पूजन करने में विधानाचार्य का पूरा सहयोग कर रहे हैं। इस बीच पूजनार्थी को भोजन पानी ग्रहण करना भी निषेध रहता है। प्रतिदिन पूजन समाप्ति के बाद ही पूजनार्थी अन्न जल ग्रहण करते हैं। भगवान के अभिशेक के मुख्य लाभार्थी परिवार मुखिया नरेश कुमार श्रेणिक कुमार गंगवाल उनके परिजनों तथा समाज जनों ने किए समाज भी पूजन कार्य कराने में पूरा-पूरा सहयोग कर रहा है। सोमवार को शांतिधारा का लाभ लाभार्थी परिवार नरेश कुमार श्रेणिक कुमार गंगवाल के अतिरिक्त विमलचंद संजय कुमार पाटनी इंदौर, रमेशचंद्र खाग धार, डॉक्टर हरेंद्र जैन धार, विशाल डाली विनायका नीमच व  सतीश कुमार युगांग कुमार लुहाड़िया को मिला।  आरती का लाभ अशोक कुमार प्रतीक कुमार कासलीवाल को मिला।
भाविपं सदस्यों ने लिया भाग  
सोमवार को मंडल जी की महाआरती में पूजनकर्ता व समाज जनों के साथ
भारत विकास परिषद के पदाधिकारी व सदस्यों ने भी आरती में अपनी भूमिका निभाई। भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों, सदस्यों ने विधानाचार्य तरुण भैया जी के प्रवचन का श्रावण भी किया। इसके पूर्व भारत विकास परिषद के सदस्यों का आयोजकों के प्रमुख लाभार्थी नरेश कुमार श्रेणीक कुमार गंगवाल ने तिलक लगाकर सम्मानित किया। संचालन समाज के पूर्व अध्यक्ष व भारत विकास परिषद के अध्यक्ष वीरेन्द्र जैन ने किया।
गंगवाल समाजरत्न से होंगे सम्मानित  
दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अशोक कासलीवाल ने बताया कि मंडल विधान का कार्यक्रम समाजजनों के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को कार्यक्रम पूर्णता के अवसर पर लाभार्थी परिवार के मुखिया नरेश कुमार गंगवाल को समाजरत्न की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें अभिनंदन पत्र भी भेंट किया जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry