भोपाल
कृषि, स्वाच्छता और पर्यटन में अव्वल आने के बाद अब मध्यप्रदेश ने देश में खनिज क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है। इसके लिए केन्द्र सरकार की ओर से आज दोपहर 2 बजे प्रदेश को सम्मानित किया जा रहा है। प्रदेश को खनिज विकास के लिए जारी नीतियों और उल्लेखनीय कार्यों के लिए ये पुरस्कार दिया रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में आयोजित छठवें नेशनल कॉन्क्लेव में मध्य प्रदेश सरकार को पुरस्कृत करेंगे। प्रदेश की ओर से खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह पुरस्कार लेंगे। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में अब तक 27 खनिज ब्लॉक सफलता से नीलाम हो चुके हैं। नीलामी के बाद खदान संचालित होने पर आगामी 50 सालों में राज्य शासन को 47 हजार 219 करोड़ रुपए का राजस्व संभावित रूप से प्राप्त होगा। प्रदेश में आगामी चरण में मुख्य खनिजों के 27 ब्लॉकों की नीलामी की कार्यवाई प्रचलन में है।
मिलेगी दो करोड़ की राशि
खनिज संसाधन से जुड़े कई कार्यों में मध्य प्रदेश के मामले में पारदर्शिता और कार्यों में अब सबसे आगे रहा है। जिसके चलते राज्य सरकार को दो करोड़ की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। मध्यप्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि उपलब्धि प्रदेश के लिए बड़ी बात और यह हर्ष का विषय है। केंद्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश को 2 श्रेणी में क्रमश पहला और दूसरा पुरस्कार दिया जाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

