मुख्यमंत्री चौहान द्वारा सावनेर नदी में बहने से 8 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त

Spread the love

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैतूल जिले में मुलताई विकासखंड के एक ही परिवार के आठ लोगों के सावनेर नदी की पुलिया में बहने से हुई मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

उल्लेखनीय है कि उक्त परिवार स्कॉर्पियो से नदी पार कर रहा था। स्कार्पियो सहित तीन शव निकाल लिए गए हैं। अन्य लोगों की तलाश जारी है।

 

Related Articles

Back to top button