राज्यपाल ने राजभवन में किया वृक्षारोपण

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजभवन परिसर में मौलश्री पौधे का रोपण किया। साथ ही योगी स्वामी महेश, राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, राज्यपाल के विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव और उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल ने भी राजभवन परिसर में अमलतास, कचनार और झारूल पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके ने राज्य के समस्त जनता से आह्वान किया है कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधों का रोपण करें एवं उनकी सेवा करने का संकल्प लें।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry