राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा कल भोपाल में

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल
राष्टÑपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा गुरुवार को भोपाल आ रहे हैं। वे यहां पर कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक करेंगे। प्रदेश में कांग्रेस के 96 विधायक हैं। वहीं उनकी कमलनाथ और कांग्रेस के अन्य दिग्गज नेताओं से भी अलग से चर्चा करेंगे। यशंवत सिन्हा पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठक करने वाले थे, लेकिन अब वे एक होटल में यह बैठक करेंगे।

इस बैठक में कांग्रेस के 95 विधायकों के शामिल होने की उम्मीद हैं। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी शामिल रहेंगे। बड़वाह क्षेत्र से विधायक सचिन बिरला के इस बैठक में मौजूद रहने की संभावना नहीं के बराबर हैं। बैठक में राज्य सभा सदस्य एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वियज सिंह, विवेक तन्खा, राजमणि पटेल और नकुल नाथ के भी मौजूद रह सकते हैं। यशवंत सिन्हा यहां पर राष्टÑपति चुनाव के लिए अपने समर्थन के लिए सभी से वोट मांगेंगे। हालांकि यह पहले से ही तय है कि कांग्रेस यशवंत सिन्हा को ही वोट देगी। इसलिए उनकी यह बैठक महज औपचारिकता वाली मानी जा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry