रायपुर
राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में छत्तीसगढ़ फिल्म उद्योग के प्रमुख व्यक्तियों ने सौजन्य भेंट की। भेंटकतार्ओं में फिल्म निर्देशक सतीश जैन, फिल्म निर्देशक मनोज वर्मा, अनिरूद्ध दुबे, संतोष जैन एवं डॉ. अजय सहाय उपस्थित थे। भेंट के दौरान राज्यपाल से छत्तीसगढ़ फिल्म उद्योग एवं भूलन द मेज फिल्म के निर्माण की रोचक जानकारियां साझा की। सुश्री उइके ने कहा कि उन्हें छत्तीसगढ़ की भाषा, संस्कृति और फिल्मों से काफी लगाव है और वे इससे संबंधित साहित्य का काफी रूचि से अध्ययन करती हैं।
राज्यपाल को अनिरूद्ध दुबे ने छत्तीसगढ़ की फिल्म पत्रिका मिसाल का विशेष संस्करण भेंट किया। उन्होंने बताया कि यह संस्करण छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म भूलन द मेज पर आधारित है। उन्होंने बताया कि यह पत्रिका गत 10 वर्षों से उनके द्वारा संपादित की जा रही है। सुश्री उइके ने भूलन द मेज फिल्म देखने की इच्छा जाहिर की। सुश्री उइके ने छत्तीसगढ़ फिल्म उद्योग की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की और शुभकामनाएं दी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

