जनता दर्शन 100 फरियादियों से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ,सुनीं समस्याएं

उत्तर प्रदेश राज्य

गोरखपुर
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपनी फरियादी सुनने के लिए गुरुवार की सुबह गोरखपुर जनपद समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों 1000 से अधिक फरियादी पहुंचे। हालांकि अपनी व्यस्तताओं के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिन्दू सेवाश्रम में 100 के करीब लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद उनके निर्देश पर प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों संग सीएम कैंप कार्यालय के प्रभारी मोतीलाल सिंह ने समस्याएं सुनीं।

सीएम योगी आदित्यनाथ 7.45 बजे जनता दर्शन में हिन्दू सेवाश्रम पहुंचे। यहां एक-एक कुर्सियों पर बैठे फरियादियों के पास गए। उन्होंने उनके लिखित आवेदन लिए। आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का निराकरण किया जाएगा। आवेदन लेते समय संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी देते दिखे। यह सिलसिला तकरीबन 8.40 तक चला। जनता दर्शन में आई कई महिलाओं के साथ छोटे बच्चे भी आए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें अपना स्नेह दिए। चाकलेट भी उपहार स्वरूप प्रदान किया। जनता दर्शन में मण्डलायुक्त रवि कुमार एनजी, डीएम कृष्णा करुणेश एसएसपी समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सीएम के निर्देश पर यात्री भवन और हिन्दू सेवाश्रम में प्रशासनिक अधिकारियों ने 900 के करीब फरियादियों से मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनी।

गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन कर गोशाला में की सेवा
जनता दर्शन के पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवावतारी गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन पूजन किया। उसके बाद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर आशीर्वाद लिया। मंदिर कर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला पहुंच गो सेवा की। गायों को चना गुड़ खिलाया। उसके बाद भ्रमण करते अपने श्वान कालू एवं गुल्लू के पास पहुंचे। उन्हें भी स्नेह दिया।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry