सिग्नेचर ग्लोबल ने 1000 करोड़ के आईपीओ के लिए सेबी में दाखिल किया डीआरएचपी

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर
सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड ने 1,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) बाजार विनियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के यहाँ दायर कर दिया है। इस आॅफर में 750 करोड़ रुपये तक के फ्रेश इश्यू और 250 करोड़ रुपये तक का आॅफर फॉर सेल शामिल है। सिग्नेचर ग्लोबल दिल्ली-एनसीआर की सबसे बड़ी रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनी है, जो 2019 और 2021 के बीच 19 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ आपूर्ति की गई इकाई (80 लाख रुपये से नीचे की कीमत श्रेणी में) के मामले में किफायती और मध्य खंड आवास पर केंद्रित है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry