रेस्टोरेंट का खुला चैलेंज, बाहुबली थाली का सारा भोजन खत्म करें और ले जाएं 1 लाख रुपये कैश

देश

हैदराबाद
हैदराबाद के एक मशहूर रेस्टोरेंट ने 'बाहुबली थाली' पेश की है। खास बात यह है कि इस थाली का सारा भोजन 30 मिनट में खा लेने पर 1 लाख रुपये का इनाम रखा गया है। 'नायडु गरि कुंडा बिरयानी' रेस्टोरेंट चेन की ओर से पेश इस थाली में कुल 30 से अधिक आइटम होंगे, जिनमें वेज और नॉन-वेज दोनों शामिल है।  रेस्टोरेंट की वर्किंग पार्टनर कीर्ति ने कहा, "बाहुबली थाली यहां बहुत फेमस है, हम थाली में 30 आइटम की व्यवस्था करते हैं जिसमें वेज व नॉन-वेज स्टार्टर्स, नॉन-वेज बिरयानी, फ्राइड राइस और कोल्ड ड्रिंक शामिल हैं। इस थाली के पीछे का आइडिया यह है कि कुछ लोग हैं विशेष आइटम खाना पसंद करते हैं, वहीं ऐसे लोग भी हैं जो रेस्तरां में हर चीज का स्वाद लेना चाहते हैं।"

3 हजार में से 2 लोग ही जीत सके इनाम
बाहुबली थाली की कीमत 1,800 रुपये आंकी गई है। 3,000 से अधिक ग्राहक केपीएचबी शाखा में इसे खाने का प्रयास कर चुके हैं, उनमें से केवल दो ने ही 1 लाख रुपे का नकद पुरस्कार जीता है। कीर्ति ने कहा, "हमारी मुख्य शाखा विजयवाड़ा में है और केपीएचबी शाखा बहुत नई है। यहां हम मुख्य रूप से पॉट बिरयानी परोसते हैं। हमारे पास ज्वाइंट बिरयानी और लॉलीपॉप बिरयानी भी है।"  वर्किंग पार्टनर ने बताया कि आंध्र प्रदेश में इस रेस्तरां के 8 से अधिक आउटलेट हैं। तेलंगाना में KPHB आउटलेट पहला है। अब गच्चीबौली, माधापुर और दिलसुखनगर में ब्रान्च खुलने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि केपीएचबी शाखा के कई नियमित ग्राहक हैं। हमारा लक्ष्य है कि ऐसे ग्राहकों की संख्या और अधिक बढ़ाई जाए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry