रायपुर
भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज रायपुर पहुंची हैं। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया बीजेपी नेताओं ने उनकी अगवानी की। बीजेपी के कई बड़े नेता रायपुर एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह, नंदकुमार साय, बृजमोहन अग्रवाल, सुनील सोनी, अरूण साव सहित अन्य शामिल थे। बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता भी पहुंचे। भाजपा की कई महिला नेत्री छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेषभूषा पहनकर उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर पहुंची थी। आदिवासी समाज की महिलाओं में काफी उत्साह दिखा।
इसके बाद श्रीमती द्रौपदी मुर्मू रानी दुर्गावती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे वीआइपी रोड स्थित एक निजी होटल के लिए रवाना हो गईं, जहां छत्तीसगढ़ के सांसदों तथा विधायकों से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद श्रीमती द्रौपदी मुर्मू भोपाल के लिए रवाना हो गई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

