समर्थ गुरु दंडी स्वामी मोहनानंद की स्मृति में 18 जुलाई को मनेगा गुरु पूर्णिमा उत्सव

मध्य प्रदेश राज्य

अमिताभ पाण्डेय
भोपाल । ( अपनी खबर)

अनंत विभूषित ब्रह्मलीन दंडी स्वामी मोहनानंद की स्मृति में गुरु पूर्णिमा उत्सव आगामी 18 जुलाई को समारोहपूर्वक मनाया जाएगा।

इस अवसर पर भोपाल की लाल घाटी के समीप मनुआभान टेकरी स्थित दंडी सेवा आश्रम में भजन, कीर्तन, पूजन  और विशेष पूजा के साथ ही स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में विभिन्न बीमारियों का उपचार करने वाले सुप्रसिद्ध डाक्टर भी मौजूद रहेंगे। शिविर में मरीजों का उपचार निशुल्क किया जाएगा।

यह जानकारी  आश्रम के प्रमुख शंभवानंद महाराज ने दी। उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा उत्सव के दौरान  वृक्षारोपण और आश्रम परिसर के विस्तार हेतु भूमि पूजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान गुरु प्रसाद और भंडारे भी होगा जो कि दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।   इस कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा मुख्य अतिथि रहेंगे।

गुरु पूर्णिमा उत्सव को समारोहपूर्वक मानने के लिए जो समिति गठित की गई है उसमें आश्रम के प्रबंधक अशोक तिवारी , समाजसेवी श्याम विजयवर्गीय, आनंद सबधानी , राम रैनवाल, जगदीश यादव, प्रहलाद यादव ,प्रणय शर्मा , मनोज वर्मा, संजय मारोठा, कन्हैयालाल श्रीमाली, दीपेश यादव, बी के शुक्ला , गंगाराम, गायत्री परिवार के अनिल व्यास , भी शामिल हैं। इस आयोजन में महिलाएं और बच्चे भी बड़ी सख्या में शामिल होकर  प्रसाद ग्रहण करेंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry