राष्ट्रपति चुनाव: भाजपा ने बुलाई विधायक दल की बैठक

Spread the love

भोपाल

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा ने रविवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है। वहीं कांग्रेस ने मतदान शुरू होने से पहले सभी विधायकों को विधानसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष के चैम्बर में बुलाया है। गौरतलब है कि एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू हैं, जबकि यूपीए की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं। दोनों ही भोपाल आकर विधायकों से मिलकर जा चुके हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को होना है।

भाजपा ने सोमवार की शाम को मुुख्यमंत्री निवास पर विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसमें भाजपा के अधिकांश विधायक मौजूद रहेंगे। हालांकि कुछ विधायकों को नगरीय निकाय चुनाव में मतगणना की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में यदि वे बैठक में नहीं आए तो उनसे पार्टी के नेता संपर्क में रहेंगे। हालांकि सभी को सोमवार की सुबह तक हर हाल में भोपाल आना ही होगा। भाजपा पूरी तरह से आश्वस्त है कि उसके सभी विधायक द्रोपदी मुर्मू को वोट देंगे। वहीं बसपा और सपा के विधायकों  के साथ ही दो निर्दलीय विधायक भी भाजपा के साथ जाएंगे।

इधर कांग्रेस ने पहले तय किया था कि रविवार की रात तक सभी विधायक भोपाल आ जाएं, लेकिन नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना के कुछ विधायकों की ड्यूटी पीसीसी चीफ ने लगाई है। इसलिए इनमें से कुछ विधायक  सोमवार की सुबह भोपाल आ सकेंगे। सोमवार की सुबह सभी विधानसभा परिसर में पहुंंचेंगे। जहां पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह के चैम्बर में विधायकों से कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष बात करेंगे। यहीं से सभी कांग्रेस विधायक वोट डालने के लिए जाएंगे। यशवंत सिन्हा के पोलिंग एजेंट बाला बच्चन और पीसी शर्मा बनाए गए हैं। कांग्रेस के 96 विधायकों में से 95 वोट यशवंत सिंहा को मिलने की उम्मीद हैं। कांग्रेस विधायक सचिन बिरला का वोट द्रोपदी मुर्मू को जा सकता है। वहीं निर्दलीय सुरेंद्र सिंह शेरा का वोट यशवंत सिन्हा को मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button