आत्मानंद स्कूल सरायपाली में पुलिस ने किया खाकी के रंग स्कूल के संग कार्यक्रम का आयोजन

छत्तीसगढ़ रायपुर

महासमुंद

स्कूल के बच्चो और पुलिस के बीच बेहतर संबंध बनाने के लिए शनिवार को पुलिस कप्तान भोजराम पटेल के निर्देश पर जिला महासमुंद के आत्मानंद स्कूल सरायपाली मेंखाकी के रंग स्कूल के संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में थाना पुलिस स्टाफ वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता विधायक प्रतिनिधि फिरोज खान शाला प्राचार्य स्कूल स्टाफ एवं विद्यार्थी बच्चे उपस्थित रहे ।
खाकी के रंग में स्कूल के संग कार्यक्रम में पुलिस द्वारा  बच्चों से हो रहे अपराध मोबाईल, एटीएम से धोखाधडी, डायल 112 ,सायबर संबंधी ठगी से बचने के संबंध में जानकारी दी गई । इसी के साथ उन्हे यातायात संबंधी नियमो की जानकारी, बालिकाओं से संबंधी अपराध की जानकारी अवैध नशे एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों से बचते हुए अच्छे कार्यों में प्रगतिशील रहने की समझाईश दी गई।
छात्र, छात्राओं को अभिव्यक्ति एप से अवगत कराते हुए इसके इस्तेमाल के बारे में अवगत कराया गया एवं सभी को मिलजुल कर कार्य करने की हिदायत भी दी गई जिससे कि स्कूल व विद्यार्थियों का विकास हो सके जिसमें समस्त शाला प्राचार्य एवं स्टाफ द्वारा सहमति जताई गई।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry