जूता फैक्ट्री के ठेकेदार ने नाबालिग को रेप के बाद जबरन पिलाया तेजाब, हालत गंभीर; महिला आयोग ने पुलिस को जारी किया नोटिस

राज्य

 नई दिल्ली
 
दिल्ली महिला आयोग को एक 15 साल की लड़की के बलात्कार और हत्या के प्रयास की शिकायत मिली। लड़की के पिता ने आयोग को बताया कि वह मजदूर है और अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। उनकी 15 साल की बेटी एक जूता फैक्ट्री में काम करती थी। एक दिन जूता फैक्ट्री का एक ठेकेदार अपनी पत्नी की बीमारी के बहाने उसकी बेटी को अपने घर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

आयोग ने इस शिकायत पर पुलिस को नोटिस जारी किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 5 जुलाई 2022 को आरोपी ने उनकी बेटी को जबरन तेजाब पिला दिया। लड़की फिलहाल गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर दर्ज प्राथमिकी और गिरफ्तार आरोपियों का ब्योरा मांगा है।

आयोग ने पुलिस से कहा है कि पीड़िता का बयान तुरंत अस्पताल में ही मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया जाए। क्योंकि बच्ची की हालत बेहद गंभीर है। उन्हें 15 साल की बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के प्रयास की एक बहुत ही गंभीर शिकायत मिली है। बच्ची को कथित तौर पर जबरन तेजाब पिलाया गया। आयोग की टीम लगातार बच्ची की स्थिति पर नजर रखे हुए है और पीड़िता और उसके परिवार को हर संभव मदद मुहैया करा रही है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry