कलेक्टर ने 14 अधिकारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस

छत्तीसगढ़ रायपुर

कांकेर
गोधन न्याय योजना अंतर्गत गौठानों में गोबर खरीदी हेतु पशुधन की संख्या का पंजीयन एवं गौठानों में नियमित रूप से गोबर की खरीदी नही होने, गौठान समिति द्वारा महिला स्व-सहायता समूह को गोबर नहीं दिये जाने, मल्टी एक्टीविटी की एंट्री एप में नही किये जाने तथा गौठानों में उपलब्ध वर्मी कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट के विक्रय में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर तृतीय चरण के गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन सहित अन्य कार्यो में लापरवाही पाये जाने पर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा सभी जनपद पंचायत के 14 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर आगामी तीन दिवस में शत प्रतिशत कार्यों को पूर्ण कर गोधन न्याय योजना एवं जी-मैप के साप्टवेयर में इसकी एंट्री कर जवाब प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है।

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा जनपद पंचायत दुगूर्कोंदल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सरोज महिलांगे, जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री कावेरी मरकाम, जनपद पंचायत चारामा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जीएस. बढ़ई, जनपद पंचायत अंतागढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीआर. साहू, जनपद पंचायत नरहरपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीके गुप्ता, जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आषीष डे तथा जनपद पंचायत कांकेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी यादव सहित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी भानुप्रतापपुर एनआर. नेताम, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कोयलीबेड़ा दिनेष कुंजाम, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी दुगूर्कोंदल डीआर कोमरा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अंतागढ़ महात्मा तरेता, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नरहरपुर एलएन. नेताम, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी चारामा राजकुमार सिन्हा और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कांकेर बी.मेश्राम को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है तथा उन्हें तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry