मुख्यमंत्री चौहान से मिले गुना और सीहोर जिले के नव-निर्वाचित पंचायत पदाधिकारी
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन में विजयी घोषित जन-प्रतिनिधियों ने निवास कार्यालय में भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान ने विजयी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जन-कल्याण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री चौहान से भेंट करने वालों में गुना जिले के बामोरी के जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह सामरसिंघा, बृजमोहन सिंह आजाद, विनय सिंह और कमल कुशवाह शामिल है।
मुख्यमंत्री चौहान से सीहोर जिले के बुधनी क्षेत्र के निर्वाचित पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इन नव-निर्वाचित पदाधिकारियों में डोबी के सरपंच कल्याण सिंह, सत्रामऊ के सरपंच गिरिजेश चौहान ने भेंट की। सत्रामऊ के जनपद सदस्य थानसिंह चौहान और सागपुर के कुलदीप चौहान ने भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने नव-निर्वाचित पंचायत पदाधिकारियों को निर्वाचन के लिए बधाई दी। जसवंत सिंह पटेल, गुड्डू पटेल, लाल सिंह, सुवरन सिंह पटेल, हितेष मालवीय और शुभम पटेल उपस्थित थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

