ग्वालियर
करीबी रिश्तेदारों द्वारा अबोध उम्र की बालिका को अपनी हवस का शिकार बनाया जाने लगा। यह सिलसिला लगातार छह वर्षों तक चलता रहा। इंदरगंज थाना इलाके में घटित इस सनसनीखेज मामले में बीती रात पुलिस की शरण में पहुंची पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
शिंदे की छावनी स्थित नौगजा रोड पर रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने बीती रात इंदरगंज थाने पहुंचकर शिकायत की है, कि उसके पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार प्रकाश कुशवाह और काली कुशवाह द्वारा विगत छह सालों से उसका शारीरिक शोषण किया जा रहा है। पीड़िता के मुताबिक जून 2016 में जब वह महज 11 साल की थी, तब आरोपियों ने उसका उत्पीडन करना शुरू किया। जो लगातार अब तक जारी है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी न सिर्फ खुद उसका शरीर नोंचते थे, बल्कि अपने दोस्तों से भी उसका शोषण करवाते रहे। इंदरगंज टीआई अनिल भदौरिया ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 376(2एन) व 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं।
नादानी में कुछ समझ नहीं आया
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चूंकि आरोपी उसके करीबी रिश्तेदार होने के साथ ही पड़ोस में ही निवास करते हैं। जिससे उनके परिवारों का एक-दूसरे के घर पर काफी आना-जाना है। इसी का फायदा उठाकर एक दिन उन्होंने मौका पाकर मेरे साथ गलत काम कर दिया। इसके बाद वह लगातार इस तरह की हरकत करने लगे। उस समय मेरी उम्र इतनी कम थी, कि मुझे कुछ समझ ही नहीं आया, कि मेरे साथ क्या हो रहा है। कुछ दिनों बाद आरोपी अपने अन्य दोस्तों के साथ संबंध बनाने को मजबूर करने लगे। अब मैं यदि उनकी बात मानने से इंकार करती हूं, तो वह मुझे बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

