मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में पौधे रोपे

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान भोपाल में नीम, पीपल और बेलपत्र के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ ग्वालियर के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के दिव्यांग तैराक सत्येंद्र सिंह लोहिया ने भी पौधे लगाए। सत्येंद्र सिंह ने बताया कि वे नई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी कर रहे हैं। पहले अनेक पदक हासिल कर चुके हैं। इंग्लिश चैनल, कैटलिन चैनल और यूके नार्थ चैनल उन्होंने तैर कर पार किया है। दिव्यांगता उनके मिशन में रोड़ा नहीं है। मुख्यमंत्री चौहान ने सिंह को बधाई दी और नई उपलब्धियाँ अर्जित करने के लिए शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि तैराक सिंह भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। मध्यप्रदेश शासन द्वारा सिंह को पूर्ण सहयोग और प्रोत्साहन दिया जाएगा।

पौधों का महत्व

पीपल छायादार वृक्ष है। यह पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। बेल का पूजा-अर्चना में महत्वपूर्ण स्थान है। बेल पत्र को बिल्व का वृक्ष भी कहा जाता है। अनुसंधान में इसके विभिन्न औषधीय गुणों के बारे में जानकारी मिली है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry