रायपुर
बैंक आॅफ बड़ौदा 20 जुलाई को अपना 115 वाँ स्थापना दिवस समारोह मनाने जा रहा है। इस अवसर पर, अन्मय कुमार मिश्रा, नेटवर्क उप महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ के निर्देशन में, कापोर्रेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत सीएसआर गतिविधियों का उद्घाटन पी दयानंद (भाप्रसे ) तथा बैंक आॅफ बड़ौदा, रायपुर क्षेत्र के नए क्षेत्रीय प्रमुख अमित बैनर्जी, जिन्होंने इस माह 15 जुलाई को रायपुर का कार्यभार ग्रहण किया है, की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर बैंक आॅफ बड़ौदा के स्टाफ सदस्यों एवं उनके परिजनों हेतु रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे ड्राइंग प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, पॉट डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ये कार्यक्रम अभिषेक भारती उपक्षेत्रीय प्रबंधक, क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर के संयोजन में क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर टीम और नेटवर्क उप महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ की टीम द्वारा किया गया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

